वो लड़की शायद पहले से ज्यादा टूटी हैं.
.
किसी अधूरे ख्वाब की चमक उसकी नींद भरी नीघाओं में अभी भी बसी होगी,
एक ऐसा ख्वाब जिसको पूरा होते हुए देखने के लिए ,उसने अपनी काफी रातें बिना सोये गुजारी है,
एक ऐसा ख्वाब जिसकी हक़ीक़त मुमकिन थी ही नही,
पर उसको झूठ की थाली में परोसी जा रही थी ।
.
.
शायद थोड़ी थकी हुई होगी,
किसी रिश्ते को अकेले घसीटते हुए किनारे पे लायी है,
वो रिश्ता जहा से उसे निकाल दिया गया है,
उसको बताया गया है,
कि शायद तुम प्यार के लायक नही हो,
कि शायद तुम इज्जत के काबिल नही हो,
कि शायद तुम सिर्फ लड़ना जानती हो,
कि शायद तुम सिर्फ जिम्मेदारियों से भागना जानती हो।
खैर अब उसने उस रिश्ते की डोर छोड़ दी है, हाथो के छाले शायद अब उससे सहे नही जा रहे होंगें ।
.
.
थोड़ी गुस्से वाली है वो,
हर छोटी बात पे चीखना आदत है उसकी,
हर गलतियों पे लड़ने की फितरत है उसकी,
लड़ जाती है , बिना कुछ सोचे, बिना कुछ समझे,
शायद दिल की साफ है, आखिर दिल मे चल रही उलझनों को जुबान पे ला देना , आसान है क्या ?
तो क्या हुआ, अपने गुस्से में आकर खुद से भी ज्यादा अजीज रिश्तो को खो चुकी हैं ।
.
.
विशवास नही करती है वो,
थोड़ी डरी हुई है , लोगो पे विशवास खो चुकी है,
शायद बहुत बुरे तरीके से उसके विशवास को तोड़ा गया है,
उस टूटे हुए विशवास का क़तरा, उसे हर रोज किसी नए तरीकों से डराता है।
.
.
सुन लेना उसे थोड़ी देर,
दिल में काफी कुछ दबा के बैठी है
कुछ किस्से,
कुछ अधूरी कहानियां,
कुछ खुशियाँ,
तो खुद की कुछ खामियां,
काफी कुछ.
बस कहने देना उसे, रोकना मत ,
निकालने देना उसको उसके दिल की हर कहानियो को,
बहने देना उसके दिल में बसे हर दर्द के समन्दर को ।
.
मिलना एक ऐसी लड़की से,
जो पूरे जमाने को हसाती है, पर खुद मुस्कुरा भी नही पाती ,
शायद तुम्हे अच्छा लगेगा !


Post a Comment
0 Comments