आज की सुबह कुछ अलग निकली,
यूं रोज वाली सुबह जैसी तो बिल्कुल भी नही.
Whatsapp पे 40+ "Happy women's day " ki wishes
Instagram पे 50+ mentions .
.

लगता है आज हम लड़कियों का दिन आ ही गया है,
तो चलो हमारे कुछ सवालों का जवाब दो - . .

आज हमारी बातें सुनोगे क्या ?
आज हमे दुनिया की तराजू में बराबर तौलोगे क्या ?
आज हमे अंधेरी रात में सड़क पे अकेले चलने दोगे क्या ?
आज हमारे नाम पे , गालियां देना बंद करदोगे क्या ?
आज हमें हमारी मर्जी के कपड़े पहनने दोगे क्या ?
आज गलती से हमारा दुप्पटा सरक जाने पे , हमारी छाती को बेफिक्री से साँस लेने का मौका दोगे क्या ?
आज हमे छूने से पहले , हमारी इजाजत मांगोगे क्या ?
आज हमारी ब्रा स्ट्रैप दिख जाने पे उसे एक आम कपड़े के टुकड़े जैसा ही मानोगे क्या ?
(खैर मेरे सवाल और तुम्हारे जवाब कभी खत्म नही होंगे).
.
सुनो,
तुमने कल उस लड़की को "मोटी" बोला था ना ?
आज सुबह से उसने खाना नहीं खाया, शायद अब खुद पे भरोसा खो चुकी है।
.
तुमने कल उस लड़की को "यार ये कितनी पतली है " बोला था ना?
आज उसने खुद को औरो से कम मानना शुरू कर दिया है, शायद अब उसके हौसलो में भी कुछ कमी आ गई है ।
.
तुमने कल उस लड़की को "काली" बोला था ना ?
आज उसने खुद को कमरे में बंद कर रखा है, शायद अब खुद से भी नजरे चुराने लगी है ।
.
तुमने कल उस लड़की को "बहनजी" बोला था ना ?
आज उसे ख़ुद के ही पहनावे पे शर्म आने लगी है, शायद उसका अस्तित्व डगमगा गया है ।
.
तुमने कल उस लडक़ी को छोटे कपड़े में देख कर "बेशर्म" बोला था ना?
आज वो खुद की गलतियां ढूंढ रही है, शायद उसकी सोच ही उसको गलत लगने लगी होगी ।
.
यूं एक दिन इज्जत देने से अच्छा है, हर एक दिन इज्जत दीजिये.
और आज के दिन हमे खुद के बराबर होने का एहसास मत दिलाइये,
हम तो वैसे भी एक बराबर, आपके कन्धे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे है।
.
Every woman is equal and flawless.
Every woman holds the same power.
Every woman is a goddess.
Every woman is a symbol of strength.
.
. (HAPPY WOMEN'S DAY)❤️